💀 चुड़ैल का साया💀
scroll down to end of the story for English Version..
एक बार की बात है। जब मैं अपने गांव गया हुआ था। मेरा गांव ज्यादा बड़ा नहीं है। मेरा गांव लगभग 100 घर जितने एरिया में फैला हुआ था। उस समय गांव में ज्यादा आधुनिक सुविधाएं नहीं होती थी और मेरे गांव में बिजली वगैरह भी नहीं थी। दोस्तों यह कहानी आज से लगभग 20 से 25 साल पहले की है। हमारे गांव में लोग जल्दी उठ जाया करते थे और अपने खेतों की तरफ निकल जाते थे।
मेरे घर से कुछ तीन घर छोड़कर एक घर था जिसमें मुंशी चाचा अपने परिवार के साथ रहते थे। मुंशी चाचा के बड़े लड़के जिसका नाम ईश्वर था। उसकी पत्नी ममता थोड़े दिनों से अजीब व्यवहार करने लगी थी। वह कभी रोती तो कभी हंसती थी और कभी इतना गुस्सा हो जाती थी कि उसे शांत कर पाना बहुत मुश्किल होता था।
वह अपने परिवार वालों को बहुत गंदी गंदी गालियां देती थी और बोलती थी कि मैं इसे नहीं छोडूंगी। मैं इसे नहीं छोडूंगी दोस्तों यह कहानी बहुत साल पहले की है उस समय मेरे गांव में कोई डॉक्टर वगैरह नहीं थे तो ज्यादातर लोग नीम हकीम के पास ही जाया करते थे पर उन लोगों के पास भी इसका कोई इलाज नहीं था।
दिन प्रतिदिन ममता के हालत बिगड़ती गई ममता के एक बेटी थी। लज्जो जो करीब 8 साल की थी। ममता हमेशा कहा करती थी कि मैं इसे नहीं छोडूंगी मेरा मतलब ममता नहीं उस पर सवार कोई ताकत थी जो ऐसा बोला करती थी अब गांव के सभी लोग समझ गए थे कि यह कोई बीमारी नहीं इसके ऊपर किसी का साया है और यह साया इसके साथ इसकी बेटी को भी ले जाएगा और ऐसा ही हुआ एक दिन सुबह ममता जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
वह कह रही थी कि मुझे बचाओ मुझे बचाओ यह मुझे अपने साथ ले जाएगी मुझे नहीं मरना और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई कोई नहीं समझ पाया कि क्या हुआ और कैसे हुआ पर सभी लोग यह सोच कर परेशान थे कि अब इसकी बेटी का क्या होगा। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी की भी तबीयत अचानक से खराब हो गई उसका शरीर बहुत गर्म हो गया और वह ऐसी हरकतें करने लगी जैसी ममता करती थी।
उस समय गाव मे एक बाबा आए हुए थे या यू कहे कि साक्षात भगवान बाबा बनके आए लज्जो के लिए उस लड़की को बाबा के पास ले कर गये। बाबा ने कुछ मंत्र बोले और एक रुद्राक्ष की माला उसके गले मे डाल दी और कहा इसे कल लेके आना। घर पर जाते ही उसकी तबीयत में सुधार आने लगा। अब वह नार्मल होने लगी। उसे अगले दिन फिर ले गए बाबा के पास।
बाबा ने उस से पूछा कि तू कोन है इस बच्ची ने तेरा क्या बिगाड़ा है जो इसे अपने साथ ले जाएगी और इसकी माँ का क्या दोष था। अब लज्जो एक औरत की आवाज में बोलने लगी। औरत नहीं ऐसी भयंकर आवाज तो एक चुड़ैल की ही हो सकती है।
मेरा नाम कुंडी है और मैं पास के जंगल में रहती हूं। पास के जंगल में एक बहुत बड़ा बरगद का पेड़ है, जिस पर, मैं रहती हूँ। इस लड़की की माँ ने वहाँ पर पेशाब किया था और इस बात से मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं इसकी मां पर चढ़ गई। बाबा ने पूछा कि इसमें इस बच्ची का क्या दोष है।
तुने बदला लेना था, इसकी माँ से वह तूने ले लिया। अब इस बच्ची को क्यों तुम अपने साथ ले जाना चाहती हो। उस चुड़ैल ने कहा मुझे यह बच्ची बहुत पसंद आ गई है और मैं इसे अपने साथ ले जाऊंगी। चाहे तुम कुछ भी कर लो बाबा ने कहा इसे ले जाके तो देख।
बाबा ने कुछ मंत्र पढ़े और अपने झोली से एक किताब निकाल कर उसे पढ़ने लगे। उस चुडेल ने कहा यह बंद करो। इससे मुझे तकलीफ हो रही है और वह चुड़ैल उस लड़की को छोड़कर खेतों की तरफ से गेहूं की फसल से होते हुए उस जंगल की तरफ भाग गई। बाबा ने एक माला निकाली और उस लड़की को गले में पहनाते हुए उसके परिवार वालों से बोला कि इस माला को इसके गले में बांधे रहने देना। उसके बाद से लज्जो एकदम ठीक है।
===============================================================
Witch's Shadow
Once upon a time, I was visiting my village. My village isn't very large. It covered an area of about 100 houses. Back then, the village didn't have many modern amenities, and there wasn't even electricity. Friends, this story happened about 20 to 25 years ago. In our village, people would wake up early and head to their fields. Three houses away from mine was a house where Munshi Chacha lived with his family. Munshi Chacha's eldest son, named Ishwar, was his wife. Mamta had been behaving strangely for a while. She would sometimes cry, sometimes laugh, and sometimes get so angry that it was difficult to calm her down.
She used to abuse her family members very filthy and used to say that I will not leave her. I will not leave her friends this story is from many years ago at that time there were no doctors etc in my village so most of the people used to go to quacks but they too had no cure for her. Mamta's condition kept deteriorating day by day Mamta had a daughter. Lajjo who was about 8 years old. Mamta always used to say that I will not leave her, I do not mean Mamta but there was some power possessing her which used to say this now all the people of the village understood that this was not a disease but someone's shadow on her and this shadow will take her daughter along with her and this is what happened one day in the morning Mamta started shouting loudly.
She was saying, "Save me, save me, she will take me with her, I don't want to die." And after a while, she died. No one could understand what had happened or how, but everyone was worried about what would happen to her daughter. After a few days, her daughter also suddenly fell ill. Her body became very hot and she started acting like Mamta used to.
At that time, a sage had come to the village, or rather, God himself had come in the form of a sage. He took the girl to him for Lajjo's sake. The sage chanted some mantras, placed a Rudraksha rosary around her neck, and told her to bring it back tomorrow. As soon as she arrived home, her health began to improve. She was now back to normal. The next day, she was taken to the sage again.
Baba asked her, "Who are you? What harm has this child done to you that you would take her with you? And what was her mother's fault?" Lajjo began speaking in a woman's voice. Not a woman's, but such a terrifying voice could only belong to a witch.
My name is Kundi and I live in the nearby forest. There is a huge banyan tree in the nearby forest, on which I live. This girl's mother had urinated there and I got very angry because of this and I climbed on her mother. Baba asked what is this girl's fault in this. You had to take revenge, you took that from her mother. Now why do you want to take this girl with you. That witch said I have liked this girl very much and I will take her with me. You can do whatever you want. Baba said, just take her and see.
Baba recited some mantras and took out a book from his bag and began reading it. The witch said, "Stop this. This is bothering me." She left the girl and ran through the fields, through the wheat crop, towards the forest. Baba took out a garland and placed it around the girl's neck, telling her family to keep it around her neck. Lajjo was completely fine after that.

0 Comments