खदान की चुड़ैले  💀

                                       scroll down to end of the story for English Version..


दोस्तों, आज मैं आपको जो कहानी बताने जा रहा हूँ। यह एक सच्चा किस्सा है जो मेरे कस्बे मे हुआ था। दोस्तों यह कहानी मुझे मेरे पापा ने बताई थी।
 
हमारे कस्बे में एक पुरानी खदान (Mine) है जो बहुत समय पहले ही बंद हो गयी थी। समय के साथ साथ उसमे बारिश का पानी भरता गया और वो एक अच्छे-खासे गहरे तालाब मे बदल गयी।

उस समय लोगो के घरों मे टॉयलेट नहीं होते थे तो लोग हल्के होने के लिए घर से बाहर जाते थे।

मेरे पापा के रिश्ते में एक चाचा थे जिनका नाम में आपको नहीं बता सकता। एक बार वो फ्रेश होने के लिए उस खदान की तरफ़ गए। फ्रेश होने के बाद जब वे वापिस घर लौट रहे थे, तो उन्होंने देखा कि उनसे थोड़ी दूरी पर सफेद कपड़े पहने हुए चार औरतें खड़ी थी।

चाचा यह सब दूर से एक झाड़ी में छिप कर यह सब देख रहे थे। वह औरतe कभी इधर चल रही थी तो कभी उधर चल रही थी। वो सभी औरते एक सर्किल में खड़ी होकर कुछ काला जादू (Ritual Perform) कर रही थी। थोड़ी देर बाद वो सब औरते  रुकी और एक दम से मेरे चाचा जहाँ छुपे थे उस और देखने लगी।

अब मेरे चाचा काफ़ी घबरा गये। 

थोड़ी देर बाद वो सभी औरते एक तरफ़ देखने लगी। मेरे चाचा ने भी उस ओर देखा और जो उन्होने देखा उससे तो उनके होश ही उड़ गए। 
 
उन्होनें देखा कि सफ़ेद कपड़े पहने हुए एक औरत पानी पर चल रही है और उसी सर्किल  की और बढ़ रही है। धीरे धीरे करते वहां दस से भी ज्यादा औरते  आकर खड़ी हो गयी और मेरे चाचा की ओर ही बढ़ने लगी।
 
अब चाचा समझ गये थे कि पलायन करने में ही समझदारी है। वो उस जगह से भागने लगे, वो औरतें भी उनके पीछे पीछे तेजी से आने लगी। उनके कान में एक औरत ने उनका नाम लेके बोला कि पीछे तो देख। आवाज बस उनके कान के पास से ही आयी थी।

पर वह पीछे नहीं मुड़े, बस भागते ही रहे। 

घर आके उन्होनें यह बात सबको बताई और पूरे गाँव मे यह बात आग की तरह फ़ेल गयी।

लोग अब उधर जाने से भी डरने लगे थे। धीरे धीरे करके उस खदान की और जाना सबने बंद कर दिया।

अब उस तरफ कोई नहीं जाता, पर अभी भी कुछ लोगों ने उधर उन्हीं औरतो को देखने की बात बोली है।

=================================================

                                                  Witches Of The Mine

Friends, the story I'm going to tell you today is a true story that happened in my town. My father told me this story. There 's an old mine in our town that was closed a long time ago. Over time, rainwater filled it, turning it into a fairly deep pond.
 

At that time, there were no toilets in people's homes, so people used to go out of the house to relieve themselves.

My father had an uncle whose name I can't tell you. Once, he went to the mine to freshen up. As he was returning home, he saw four women dressed in white standing a short distance away.

My uncle was watching all this from a distance, hiding in a bush. The woman was walking here and there. All the women stood in a circle, performing some kind of black magic ritual. After a while, they all stopped and suddenly started looking towards where my uncle was hiding.

Now my uncle became very scared. 

After a while, all the women started looking in one direction. My uncle also looked in that direction, and what he saw blew him away.  He saw a woman dressed in white walking on water and moving towards the same circle. Gradually, more than ten women gathered there and started moving towards my uncle. Now my uncle understood that the wisest thing to do was to flee. He started running away from that place, and the women also started following him quickly. A woman called his name in his ear and said, look behind. The voice came just near his ear.
 
But he did not turn back, he just kept running. 

After coming home he told this to everyone and this news spread like wildfire in the entire village.

People were now afraid to even go there. Gradually, everyone stopped going to the mine.

Now no one goes there, but still some people have talked about seeing those same women there.