💀खौफनाक भूत💀
scroll down to end of the story for English Version..
कालापानी जंगल के नाम से कुख्यात वह घना, अभिशप्त वन, जहाँ सूरज की किरने भी घने पत्तों के जाल को भेदने से डरती थी। इसी जंगल के सबसे पुराने, सबसे विशाल और सबसे भयावह बरगद के पेड़ पर सदियों से एक शैतान जींद का वास था।
उसकी उपस्थिति मात्र से हवा मे एक अजीब सी ठंडक और अनकही दहशत घुल जाती थी। दिन मे भी उस पेड़ के पास से भी गुजरने की हिम्मत कोई नही करता था, और रात मे तो उसकी दिशा मे देखने से भी रूह कांप जाती थी ।
कहानियों मे कहते हैं, कि जींद इंसान का रूप ले सकते हैं। और कभी - कभी अपनी प्यास बुझाने या सिर्फ मनोरंजन के लिए जंगल भटकते हुए इंसानो को अपना शिकार बनाता था।
»इसी जंगल के सीमा पर बसे एक छोटे से गाँव मे मीना नाम कि एक अत्यंत गरीब लड़की रहती थी। उसके माँ - बाप उसके बचपन के समय मे ही गुजर गए थे ।
» और वह अपनी बूढ़ी बीमार दादी के साथ एक टूटी-फूटी झोपड़ी मे किसी तरह गुजर बसर करती थी।
»मीन बहुत खूबसूरत थी, उसकी आखों मे एक अजीब सी मासूमियत और गहरी उदासी तैरती रहती थी। हर सुबह वह जंगल मे सुखी कड़ियाँ बीनने जाती, जिन्हें बेचकर वह जून की रोटी जुटा पाती थी।
»एक मनहूस शाम, जब आसमान मे काले बादल घुमड़ रहे थे और और हवा मे एक अशुभ शांति छाई हुई थी, मीना लकड़ियों का गट्ठर सिर पर रखे घर लौटे रही थी। आज उसे जंगल मे ज़्यादा अंदर तक जाना पड़ा था, क्योंकि बाहर की सुखी लकड़ियाँ लगभग खत्म हो चुकी थी।
»
अनजाने मे वह उस अभिशप्त बरगद के पेड़ के करीब पहुँच गई। अचानक, हवा थम गई। पत्तों की सरसराहट बंद हो गई।
» एक अप्राकृतिक सन्नाटा छा गया। जो किसी चीख से भी ज्यादा डरावना था। मीना का दिल जोरों से धड़कने लगा। उसे लगा जैसे कोई उसे घूर रहा है। कोई अदृश्य शक्ति उसे अपनी ओर खींच रही है।
» वह तेजी से कदम बढ़ाने लगी, लेकिन उसके पैर जैसे भारी हो गए थे। तभी, उसे अपने पीछे एक धीमी, सरसराहट सुनाई दी। उसने पलटकर देखा।
» बरगद की घनी शाखाओ के बीच, दो अंगारे जैसी लाल आंखे उसे घूर रही थी। डर के मारे मीना की चीख हलक मे ही अटक गई।
» वह जानती थी कि यह कौन है। एक पल मे, एक लंबा, काला साया पेड़ से उतरकर उसके सामने आ खड़ा हुआ। वह इंसानी शक्ल मे था, लेकिन उसकी आभा अमानवीय थी । उसकी त्वचा राख जैसी पीली थी, आंखे दहक रही थी, और उसके होंठों पर एक क्रूर मुस्कान खेल रही थी।
» कौन हो तुम ? मीना ने कांपती आवाज मे पूछा, हालांकि वह जवाब जानती थी।
» मैं वो हूँ, जिसका नाम लेने से भी दुनिया डरती है, जींद की आवाज गहरी, कर्कश, लेकिन अजीब तरह से सम्मोहक थी। और तुम .... तुम बहुत खूबसूरत हो, मीना ।
» मीना हैरान रह गई कि उसे उसका नाम कैसे पता। वह भागना चाहती थी, लेकिन उसके पैर जमीन मे गड गए थे।
जींद धीरे – धीरे उसकी ओर बढ़ रहा था । उसकी हरकतों मे एक अजीब सी शिकारी शालीनता थी।
» डरो मत, उसने कहा, उसकी भयावह रूप मे बिल्कुल मेल नही खाती थी । मैं तुम्हें नुकसान नही पहुचाऊँगा ।
, धीरे -धीरे जींद मीना से बात करनी शुरू कर दी। वह उसे अपनी शक्तियों के किस्से सुनने लगा । दूर देशों की कहनियाँ सुनाता। ऐसी बाते जो मीना ने कभी अपने सपने मे भी नही सोची थी।
» मीना जो हमेशा गरीबी और अकेलेपन मे जीती थी। उसकी बातों मे सम्मोहित होने लगी ।
» जींद का भयावह रूप अब उसे उतना डरावना नही लगता था । उसे उसकी बातों में, उसकी आँखों मे एक अजीब सा आकर्षण दिखने
लगा था।
> जींद ने कभी मीना को छुआ नही, कभी उसे डराया नही। वह बस आता और उससे बहुत सारी बाते करता, और फिर वह चला जाता।
» उसकी उपस्थिति मीना के जीवन का हिस्सा बन चुकी थी । बूढ़ी दादी यह सब देखती और मन ही मन कुढ़ती रहती, लेकिन जींद के डर से कुछ कह नही पाती ।
» एक चाँदनी रात जब जींद आया, तो वह कुछ ज्यादा ही गंभीर लग रहा था । मीना, उसने कहा, उसकी आवाज मे एक अजीब सी कोमलता थी।
» मैं, तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ, मीना ने धड़कते दिल से उसकी ओर देखा ।
मुझे तुमसे प्यार हो गया है मीना,,, जींद ने कहा। सच्चा प्यार। मैंने आज तक किसी इंसान से मोहब्बत नही किया ।
» मीना स्तब्ध रह गई । शैतान जींद, जिससे दुनिया खौफ खाती थी, उससे प्यार का इजहार कर रहा था । उसे समझ नही आ रहा था कि वह क्या कहे, ।
» मैं जानता हूँ यह सब अजीब है। जींद ने कहा। लेकिन यह सच हैं कि मैं तुम्हारे बिना नही रह सकता ।
» मैं तुम्हें दुनिया की हर खुशी देना चाहता हूँ । मैं तुम्हें इतना अमीर बना दूँगा की, तुम्हारी सात पुश्ते राज करेंगी ।
» मीना की आँखों मे उम्मीद की एक किरण जगी ।
» गरीबी ने उसे इतना तोड़ा था कि, दौलत का ख्याल ही उसे सपने जैसा लगता था । अपनी बीमार दादी के लिए अच्छे इलाज के लिए सपना, पेट भर भोजन का सपना, एक आरामदायक जिंदगी का सपना।
» तुम सच कह रहे हो? उसने पूछा, उसकी आवाज मे अविश्वास था।
» हाँ मीना, जींद ने उसकी आँखों मे झाँकते हुए कहा । मैं तुम्हें सोने चांदी से लाद दूँगा ।
तुम्हारे लिए महल बनवाऊँगा । दुनिया की हर नेमत तुम्हारे कदमों मे होगी । मीना का दिल तेजी से धडक रहा था।
» यह सब एक सपने जैसा था । लकें फिर उसे जींद की सच्चयी याद आई ।
» मगर .... तुम एक जींद हो। उसने कहा हाँ, मैं जींद हूँ । उसने स्वीकार किया । लेकिन मेरा प्यार सच्चा है।
» फिर वह एक पल रुका, और उसकी आँखों मे एक गहरी, स्याह चमक उभरी। मगर एक शर्त हैं, मीना का दिल डूब गया । क्या शर्त ?
तुम्हें मेरी पत्नी बनकर रहना होगा, जींद ने कहा, उसकी आवाज अब पहले जैसे सम्मोहक नही, बल्कि अधिकारपूर्ण और थोड़ी डरावनी लग रही थी।
» हमेशा के लिए तुम सिर्फ मेरी होगी । और किसी की नही । मीना के पैरों तले जमीन खिसक गई, । जींद की पत्नी ?
» हमेशा के लिए? यह ख्याल ही उसे कंपा गया वह एक शैतान की पत्नी कैसे बन सकती है?
नही यह नही हो सकता, वह बुदबुदाई | जींद के चेहरे पर निराशा छा गई और पल भर मे उसकी आँखों मे वही पुराने जैसे क्रूरता लौट आई।
> सोच लो, मीना, उसने कहा उसकी आवाज ठंडी थी । एक तरफ गरीबी, बीमारी और गुमनामी की जिंदगी। दूसरी तरफ बेपनाह दौलत, ऐशों -आराम, और मेरा प्यार । फैसला तुम्हारा है।
>>> मीना के मन मे द्वन्द्व चलने लगा। एक तरफ उसकी गरीबी, उसकी लाचारी, उसकी बीमार दादी का चेहरा । दूसरी तरफ एक भयानक जींद, लेकिन उसके साथ दौलत का वादा ।
»
» क्या वह अपनी आत्मा का सौदा कर ले?
उसने अपनी झोपड़ी की टूटी दीवारों को देखा । अपनी दादी की खासने की आवाज सुनी। जिंदगी ने उसे कभी कुछ नही दिया था।
» शायद यही मौका था, अपनी किस्म त को बदलने का ।
» अगर मैं तुम्हारी पत्नी बन जाऊ, उसने काँपते हुए आवाज मे पुछा,,,तो क्या तुम मेरी दादी का ख्याल रखोगे?
जींद मुस्कुराया, एक विजयी मुस्कान । तुम्हारी हर ख्वाहिश पूरी करूंगा, मीना ।
» तुम्हारी दादी को दुनिया की बेहतरीन चिकित्सक मिलेगी। वह रानी की तरह रहेंगी।
मीना ने गहरी सांस ली उसने आंखे बंद कर ली। और फिर खोलकर सीधे जींद की आँखों मे देखा ।
» मुझे मंजूर है, उसने कहा, उसकी आवाज मे एक अजीब सी दृढ़ता थी, जो शायद से उपजी थी ।
» जिस पल मीना ने हाँ कहा, झोपड़ी के चारों ओर एक तेज, सर्द हवा का झोंका आया। आसमान मे बिजलियाँ कड़कने लगी।
» जींद का चेहरा खुशी से चमक उठा । लेकिन उसकी खुशी मे भी एक भयावहता थी। तुमने सही फैसला किया, मेरी मीना, उसने कहा और पहली बार अपना हाथ बढ़ाकर मीना का हाथ थाम लिया, ।
» उसका स्पर्श बर्फ जैसा ठंडा था। और अगले ही पल सब कुछ बदल गया । मीना की टूटी - फूटी झोपड़ी एक विशाल भव्य महल मे बदल गई।
» दीवारें सोने और चांदी से जड़ी थी, फर्श पर मखमल के कालीन बिछे थे। और हवा मे महंगे इत्र की सुगंध तैर रही थी । मीना ने अपने शरीर पर रेशमी वस्त्र और कीमती आभूषण पाए ।
» उसकी बूढ़ी दादी एक आरामदायक बिस्तर पर लेती थी। और उनके आस पास कई सारी दासियाँ उनकी सेवा मे जुटी थी।
» मीना हैरान, स्तब्ध, यह देख रही थी। यह किसी जादू से कम नही था । जींद उसके पास खड़ा मुस्कुरा रहा था ।
» यह सब तुम्हारा है, मेरी रानी, उसने कहा ।
» शुरुआत मे सब कुछ सपने जैसा था । मीना के पास दौलत थी, आराम था, उसकी दादी स्वस्थ हो रही थी ।
» जींद उसका ख्याल रखता था । वह उसे महंगे तोहफे देता था, उसे दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की सैर कराता था ।
• लेकिन धीरे- धीरे मीना को अपनी गलती का अहसास होने लगा ।
» महल बहुत खूबसूरत था, लेकिन उसमे एक अजीब सी उदासी और विरानगी थी। नौकर-चाकर थे । लेकिन वे इंसान नहीं, बल्कि जींद के बनाए हुए साये थे जो बिना कुछ बोले सिर्फ अपना काम करते थे।
» मीना किसी से बात नही कर सकती थी, अपना दुःख - दर्द नही बाँट सकती थी । उसकी दादी भी अब ठीक थी लेकिन वे भी एक जादुई महल मे कैद महसूस करती थी।
>>>
> वे जींद से डरती थी, और मीना के लिए चिंतित रहती थी। जींद मीना से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसका प्यार इंसानी प्यार जैसा नही
था।
» वह एकाधिकारवादी था । वह चाहता था की मीना सिर्फ उसके पास रहे । वह उसे महल से बाहर नही जाने देता था।
» बाहरी दुनिया से उसका संपर्क पूरी तरह से टूट चुका था । मीना को अपनी सहेलियों की, अपने गाँव जंगल की ताजी हवा की याद आने लगी थी।
» रातें सबसे ज्यादा डरावनी होती थी। जींद अपने असली । भयावह रूप मे मीना के पास आता । उसकी दहकती आंखे, उसके लंबे नाखून, उसकी सर्द त्वचा .... मीना डर के मारे कांपती रहती, लेकिन वह कुछ कर नही सकती थी।
» वह जींद की पत्नी थी, हमेशा के लिए । उसने खुद यह सौदा किया था । जींद उसे अपनी बाहों मे भरता, और उसका ठंडा स्पर्श मीना की आत्मा तक को जमा देता ।
» महल मे अनगिनत कमरे थे, लेकिन मीना को लगता था जैसे वह एक सोने के पिंजरे मे कैद है ।
» दीवारों पर लगी खूबसूरत तस्वीरे उसे घुरती हुई महसूस होती, हवा मे तैरती हुई खामोशी उसे खाने को दौड़ती थी।
> कभी - कभी उसे अजीबो-गरीब आवाजे सुनाई देती । फुसफुसाहते, ससकियाँ, जैसे महल मे कई आतमाये घूम रही हो ।
» एक रात मीना ने भागने की कोशिश की, जब जींद सो रहा था, वह दवे पाँव महल के मुख्य द्वार पर पहुंची।
लेकिन जैसे ही उसने दरवाजे को खोलने की कोशिश की, वह अदृश्य दीवारों से टकरा गई। जींद की भयानक हंसी पूरे महल मे गूंज उठी
» तुम मुझे छोड़ कर कहीं नही जा सकती, मेरी प्यारी मीना, उसकी आवाज हवा मे तैर रही थी । तुम हमेशा के लिए मेरी हो ।
> मीना रोने लगी । उसने अपनी बेबसी पर अपनी किस्मत पर, अपने लालच पर रोना आ रहा था । उसने दौलत के लिए अपनी आजादी और आत्मा बेच दी।
» दिन बीतते गए, महीने बीतते गए, साल बीतते गए ।
मीना उस आलीशान महल मे एक जिंदा लाश की तरह रहने लगी। उसकी खूबसूरती मुरझाने लगी, उसके आँखों की चमक खो गई ।
» वह अब मुस्कुराती नही थी, बस गुमसुम बैठी रहती थी। जींद अभी भी उस से प्यार करता था, एक अंतहीन यातना ।
» कभी – कभी चाँदनी रातों में, जब जींद अपने भयानक शक्तियों का प्रदर्शन करता, महल की खिड़कियां से भयानक दृश्य दिखाई देते ।
» रूह नाचती थी, हवा मे चीखे गूँजती थी। मीना यह सब देखती और उसका दिल दहल जाता । उसे एहसास होता कि उसने सिर्फ एक जींद से शादी नही की, बल्कि एक नरक हिस्से को अपना घर बना लिया है।
» उसकी दादी भी सालों बाद गुजर गई, शांति से लेकिन अपनी पोती की किस्मत पर आँसू बहते हुए ।
» अब मीना उस महल मे बिल्कुल अकेली रह गई थी। जींद और उसके भयानक सायों के साथ |
» कहते हैं आज भी कालापानी जंगल के पास से गुजरने वाले लोगों कों कभी - कभी रात के अंधेरे मे एक आलीशान, लेकिन वीरान महल कि झलक दिख जाती है।
और अगर कोई बहुत ध्यान से सुने, तो उसे एक लड़की के रोने की आवाज सूनयी देती है एक ऐसी लड़की की आवाज जिसने दौलत के बदले अपनी आत्मा शैतान को बेच दी थी।
>>>
> और जो अब हमेशा के लिए उस शैतान जींद की पत्नी बनकर, एक अंतहीन, भयावह रात मे कैद थी।
» वह महल मीना का सोने का पिंजरा था । और जींद उसकी अनचाहा शाश्वत साथी।
» उसकी कहानी एक चेतावनी बन गई थी - कि हर चमकती चीज सोना नही होती, और कुछ सौदे इतने महंगे होते है कि उनकी कीमत चुकाते - चुकाते जिंदगी भी कम पड़ जाती है ।
=================================================================
Creepy Ghost
The dense, cursed forest, infamously known as the Kalapani Forest, where even the sun's rays feared to penetrate the dense web of leaves. For centuries, the demon Jind resided in the forest's oldest, largest, and most terrifying banyan tree.
Its mere presence wafted a strange chill and untold terror into the air. No one dared pass by the tree even during the day, and at night, even a glance in its direction sent shivers down one's spine.
Legend has it that Jind can take human form and sometimes prey on humans wandering the forest to quench their thirst or simply for fun.
In a small village on the border of this forest lived a very poor girl named Meena. Her parents had passed away when she was a child.
» And she somehow managed to survive in a dilapidated hut with her old and sick grandmother.
"Fish was very beautiful, with a strange innocence and a deep sadness in her eyes. Every morning she went to the forest to gather dry branches, which she sold to earn her daily bread.
One gloomy evening, with dark clouds gathering in the sky and an ominous calm hanging in the air, Meena was returning home with a bundle of wood on her head. She had to go deeper into the forest today, as the dry wood outside had almost run out.
,
Unknowingly, she approached that cursed banyan tree. Suddenly, the wind died down. The rustling of the leaves stopped.
» An unnatural silence fell. It was more terrifying than any scream. Meena's heart began to pound. She felt as if someone was staring at her. Some invisible force was pulling her towards it.
She started to walk faster, but her feet felt heavy. Just then, she heard a faint rustling sound behind her. She turned around.
» From the dense branches of the banyan tree, two ember-like red eyes stared at her. Meena's scream was stifled by fear.
She knew who it was. In an instant, a tall, dark figure descended from the tree and stood before her. He had a human appearance, but his aura was inhuman. His skin was ashen-pale, his eyes blazing, and a cruel smile played on his lips .
"Who are you?" Meena asked in a trembling voice, though she knew the answer.
"I am the one whose name the world fears to even mention," Jind's voice was deep, raspy, but strangely compelling. "And you... you are so beautiful, Meena."
" Mina was surprised how he knew her name. She wanted to run, but her feet were stuck in the ground.
Jind was slowly moving towards her, his movements carrying a strange predatory grace.
"Don't be afraid," he said, his terrifying look completely unmatched. "I won't harm you."
Gradually, Jind began talking to Meena. He began to tell her stories of his powers. He would tell her tales of faraway lands. Things Meena had never imagined even in her wildest dreams.
Meena, who had always lived in poverty and loneliness, became mesmerized by his words.
Jind's terrifying appearance no longer seemed so frightening to her. She could see a strange attraction in his words and in his eyes.
It seemed.
> Jind never touched Meena, never threatened her. He would just come over and talk to her a lot, and then he would leave.
His presence had become a part of Meena's life. The old grandmother watched and grumbled inwardly, but she couldn't say anything for fear of Jind.
"When he came to Jind one moonlit night, he seemed rather serious. Meena," he said, his voice strangely soft.
» I want to tell you something, Meena looked at him with a beating heart.
"I'm in love with you, Meena," Jind said. "True love. I've never loved a human being before."
» Meena was stunned. The devil Jind, whom the world feared, was professing his love to her. She didn't know what to say.
"I know this all sounds strange," Jind said. "But it's true, I can't live without you."
"I want to give you all the happiness in the world. I will make you so rich that seven generations of yours will rule."
» A ray of hope appeared in Meena's eyes.
Poverty had so devastated him that the thought of wealth seemed like a dream. Dreams of good treatment for his ailing grandmother, dreams of a full meal, dreams of a comfortable life.
"Are you telling the truth?" he asked, his voice laced with disbelief.
"Yes, Meena," Jind said, looking into her eyes. "I'll load you with gold and silver."
I'll build you a palace. Every blessing in the world will be at your feet. Meena's heart was pounding.
» It was all like a dream. But then he remembered the reality of Jind.
"But... you're a Jind." She said, "Yes, I am a Jind." He accepted. "But my love is true."
" Then he paused for a moment, and a deep, dark glint appeared in his eyes. But there's one condition. Meena's heart sank. What condition?
You must live as my wife, Jind said, his voice no longer as seductive as before, but rather authoritative and a little scary.
"Forever you will be mine. No one else's." Meena felt the ground slip from under her feet. Jind's wife?
» Forever? The thought itself terrified her. How could she possibly become the wife of a devil?
No, this can't be happening, she muttered. Jind's face turned dejected, and in an instant, the same old cruelty returned to his eyes.
>Think about it, Meena,' he said, his voice cold. On one side lies a life of poverty, illness, and obscurity. On the other, lies immense wealth, luxury, and my love. The decision is yours.
>>> A conflict began to swirl in Meena's mind. On one side was her poverty, her helplessness, and the face of her ailing grandmother. On the other, a terrifying Jind, but with it, the promise of wealth.
,
» Should he trade his soul?
He looked at the broken walls of his hut. He heard his grandmother cough. Life had never given him anything.
» Perhaps this was the opportunity to change my nature.
» If I become your wife, she asked in a trembling voice, will you take care of my grandmother?
Jind smiled, a victorious smile. I will fulfill all your wishes, Meena.
"Your grandmother will have the best doctor in the world. She will live like a queen."
Meena took a deep breath and closed her eyes. Then, she opened them and looked directly into Jind's eyes.
"I agree," he said, a strange firmness in his voice, perhaps stemming from it.
» The moment Meena said yes, a strong, cold wind blew around the hut. Lightning flashed across the sky.
"Jind's face lit up with joy. But there was a tinge of dread in his happiness. You made the right decision, my Meena," he said, and for the first time, he reached out and took Meena's hand.
"His touch was as cold as ice. And in the next moment, everything changed. Meena's dilapidated hut transformed into a grand, magnificent palace.
The walls were inlaid with gold and silver, the floors were carpeted with velvet, and the scent of expensive perfume lingered in the air. Meena found herself wearing silk robes and precious jewelry.
» His old grandmother lay on a comfortable bed, surrounded by several maids attending to her.
" Meena watched, astonished and stunned. It was nothing short of magical. Jind stood beside her, smiling.
» It's all yours, my queen, he said.
» In the beginning, everything was like a dream. Meena had wealth, comfort, and her grandmother was recovering.
Jind took care of her. He gave her expensive gifts and took her on trips to the most beautiful places in the world.
• But gradually Meena started realizing her mistake.
The palace was beautiful, but it held a strange sense of sadness and desolation. There were servants. But they weren't human, but shadows created by Jind, who simply did their work without a word.
Meena couldn't talk to anyone, couldn't share her sorrows. Her grandmother was fine now, but she too felt imprisoned in a magical castle.
,
> She was afraid of Jind and worried about Meena. Jind loved Meena very much, but his love was not like human love.
Was.
"He was a totalitarian. He wanted Meena to be with him alone. He wouldn't let her leave the palace.
"She had completely lost contact with the outside world. Meena missed her friends and the fresh air of her village and the forest.
"Nights were the scariest. Jind would come to Meena in his true, terrifying form. His burning eyes, his long nails, his cold skin... Meena would tremble with fear, but she could do nothing.
She was Jind's wife, forever. She had made the deal herself. Jind would hold her in his arms, and his cold touch would freeze Meena to her very soul.
» There were countless rooms in the palace, but Meena felt as if she was imprisoned in a golden cage.
» He felt the beautiful pictures on the walls staring at him, the silence floating in the air seemed to eat him up.
>Sometimes he heard strange noises. Whispers, sobs, as if spirits were roaming the palace.
» One night Meena tried to escape, when Jind was sleeping, she sneaked to the main gate of the palace.
But as she tried to open the door, she collided with invisible walls. Jind's terrifying laughter echoed throughout the palace.
"You can't leave me, my dear Meena," his voice rang through the air. "You're mine forever."
> Meena began to cry. She wept over her helplessness, her fate, her greed. She had sold her freedom and soul for wealth.
Days passed, months passed, years passed.
Meena lived like a living corpse in that magnificent palace. Her beauty faded, and her eyes lost their sparkle.
"She no longer smiled, she just sat there silently. Jind still loved her, an endless torment.
» Sometimes on moonlit nights, when Jind displayed his terrifying powers, terrifying scenes were visible from the windows of the palace.
"Souls danced, screams echoed in the air. Meena watched all this, and her heart sank. She realized that she had not only married a soul, but had made a hell her home.
» Her grandmother also passed away years later, peacefully but with tears over her granddaughter's fate.
» Now Meena was left all alone in the palace, with Jind and his terrifying shadows.
» It is said that even today, people passing by the Kalapani forest sometimes get a glimpse of a luxurious but deserted palace in the darkness of the night.
And if one listens very carefully, one can hear the cry of a girl – the voice of a girl who had sold her soul to the devil in exchange for wealth.
,
>And who was now forever imprisoned in an endless, terrifying night, becoming the wife of that devil Jind.
The palace was Meena's golden cage, and Jind her unwanted eternal companion.
» His story became a warning – that not all that glitters is gold, and some deals are so expensive that even life is not enough to pay for them.

0 Comments