💀स्त्री और सरकटा का आतंक💀
scroll down to end of the story for English Version..
चंदेरी गाँव में एक बरगद के पेड़ के नीचे, एक बूढ़ा आदमी दो बच्चों को कुछ बता रहा था। बच्चे उत्सुकता से पूछ रहे थे, “बाबूजी, हमारे गाँव के हर घर पर ‘ओह स्त्री रक्षा करना’ क्यों लिखा है?” बाबूजी गहरी साँस लेते हुए बोले, “बच्चों, यह बात तुम्हें बताना ठीक नहीं, कहीं तुम्हारे मन में डर न बैठ जाए।” बच्चे जोर देकर बोले, “कैसा डर, बाबूजी? बताइए ना!”
बाबूजी ने बताया, “आज से दस साल पहले पूरे गाँव के दिलों में एक डर बैठ गया था – स्त्री का डर। वह हर घर से एक मर्द को अपने साथ ले जाती थी। दरवाज़ा न खटखटाए, इसलिए लोग घरों की दीवारों पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिख देते थे। सबने उसे एक चुड़ैल के रूप में देखा, पर राजवीर ने अपने दोस्त पुनीत के साथ मिलकर एक पुरानी किताब में स्त्री का रहस्य खोजा।” उस किताब में लिखा था कि स्त्री को जीवन में मर्दों से कभी इज्जत और प्यार नहीं मिला, इसीलिए मरने के बाद वह पुरुषों को अगवा करती थी।
शहर को बचाना ज़रूरी था, इसलिए राजवीर ने उसकी चोटी काटकर उसकी शक्ति ख़त्म कर दी, और उस रात के बाद स्त्री कभी नज़र नहीं आई। गाँव वालों ने उसकी आत्मा की शांति के लिए उसकी चोटी का एक मंदिर बनवाया, जहाँ उसे एक ताबूत में रखा गया और उस पर लिखा गया ‘ओ स्त्री रक्षा करना’। धीरे-धीरे सभी ने अपने घरों के बाहर यही शब्द लिख दिए।
यह रात पुनीत की ज़िंदगी की सबसे ख़ूबसूरत रात थी। उसकी दुल्हन सुगना सेज पर बैठी थी और पुनीत उसके करीब जा रहा था। उसे अपनी ओर आता देख सुगना शरमा गई। पुनीत हँसते हुए बोला, “अरे, सुगना, शर्मा क्यों रही हो? हमने तो तुम्हें पहले भी देखा है!” यह कहते हुए उसने घूंघट उठाया। सुगना का सौंदर्य देखकर पुनीत की आँखों में चमक आ गई। वह उसकी ओर बढ़ ही रहा था कि तभी उसके घर की दीवार पर एक भयानक शोर होने लगा।
पुनीत चौंक गया, “अरे, कौन है यहाँ?” इतनी ज़ोर से कोई दरवाज़ा भी नहीं पीट सकता था, जितनी ज़ोर से दीवार पर आवाज़ आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि दीवार अभी टूटकर गिर जाएगी। तभी खिड़की खुली और एक कटा हुआ सिर अंदर आया, जिसे देखकर दूल्हा-दुल्हन दोनों बुरी तरह डर गए। फिर उसका शरीर भी अंदर आया, जो सिर से पूरी तरह अलग था। उसके लंबे, घने बाल हवा में लहरा रहे थे।
वह सिर दुल्हन की ओर बढ़ा और उसके बालों ने दुल्हन के दोनों हाथों को जकड़ लिया। उसने अपने बालों के सहारे दुल्हन को हवा में उठा लिया। जो दीवार अभी तक धमधमा रही थी, उसमें तेज़ रोशनी चमकने लगी। ऐसा लगा जैसे वह दीवार शीशे की बन गई हो और वह सिर दुल्हन को लेकर उसके अंदर चला गया। अगले ही पल दीवार एकदम ठीक हो गई और पुनीत चक्कर खाकर ज़मीन पर गिर गया।
सुबह हुई, तो पुनीत की माँ, पिता और कुछ पड़ोसी घर में मौजूद थे। वे उसे हैरानी से देख रहे थे। माँ ने पूछा, “पुनीत, दुल्हन कहाँ है? और तुम यहाँ ज़मीन पर क्यों पड़े हो?” पुनीत सहमते हुए बोला, “वो… वो सुगना को ले गया, वो सुगना को ले गया।” पिता ने पूछा, “अरे! कौन ले गया?” पुनीत बोला, “वो… वो सरकटा।” यह सुनकर सबकी जुबान से ‘राम राम’ निकल पड़ा।
पुनीत अब राजवीर के पास गया और उसे सारी बात बताई। राजवीर हैरान था, “ये क्या बोल रहा है तू? दुल्हन को उठा ले गया?” पुनीत ने कहा, “हाँ, मेरी आँखों के सामने उठा के ले गया।” राजवीर ने पूछा, “तो अब तू मुझसे क्या चाहता है?” पुनीत बोला, “क्या चाहता है, क्या मतलब? अरे! जैसे हम दोनों ने मिलकर स्त्री से इस गाँव को छुटकारा दिलाया था, वैसे ही सरकटा को हराकर मेरी सुगना को वापस ले आते हैं।”
तभी राजवीर की पत्नी रिया वहाँ आई और बोली, “तब यह सिर्फ़ इस गाँव का एक नौजवान लड़का था, और अब यह मेरा पति है। मैं नहीं चाहती कि यह कोई भी जोखिम भरा काम करे।” पुनीत के पिता ने रिया से समझाने की कोशिश की, “रिया बेटा, तुम हमारी बात को समझो।” रिया ने ग़ुस्से में कहा, “मुझे कुछ नहीं समझना। आप सभी मेरे घर से बाहर निकलिए।” रिया ने सभी को घर से निकाल दिया और दरवाज़ा बंद कर दिया।
रिया ने राजवीर से कहा, “अगर फिर से तुमने किसी भूत को पकड़ने या भगाने की कोशिश की, तो मैं ख़ुद भूत बन जाऊँगी।” यह कहकर वह चादर तानकर सो गई। राजवीर को पुनीत की चिंता हो रही थी, लेकिन अपनी पत्नी के गुस्से के आगे वह मजबूर था। रात के लगभग 3 बजे रिया की आँख खुली। उसने पास रखा पानी का गिलास उठाया, तो वह खाली था। रिया ने सोचा, “अरे यार! इस गाँव में शादी करके तो मैंने अपनी ही किस्मत फोड़ ली।”
राजवीर सो रहा था, इसलिए उसने उसे जगाना ज़रूरी नहीं समझा। वह पानी का मटका उठाकर घर से बाहर निकली। बरामदे में एक कुआँ था। उसने बाल्टी पानी में फेंकी। जब बाल्टी पूरी तरह से पानी में गिरी, तो उसने रस्सी खींचना शुरू किया। अचानक से हँसने की आवाज़ आई, तो वह डर गई। रिया ने पूछा, “ये किसकी आवाज़ है?” उसने गहरी साँस ली और वापस पानी खींचना शुरू किया। तभी वह आवाज़ और तेज़ होने लगी।
रिया ने देखा कि बरामदे में लगे एक पेड़ के तने पर अजीब सी चमक हो रही है, जैसे उस पर हज़ारों जुगनू बैठे हों। उसे बहुत तेज़ प्यास लगी थी, इसलिए उसने तेज़ी से बाल्टी को खींचा। जैसे ही रस्सी पूरी ऊपर आई, उसने एक भयानक दृश्य देखा। उस बाल्टी के अंदर कोई काली चीज़ नज़र आई। रिया ने पूछा, “ये क्या है?” उसने उस काली चीज़ को उठाया, तो पाया कि वही कटा हुआ सिर था, जिसने सुगना पर हमला किया था।
उस पर लिपटे हुए काले बालों ने रिया के हाथ और पैरों को जकड़ लिया और वह हँसने लगा। रिया का दिल बुरी तरह दहल चुका था। उसकी साँसें भी ऊपर-नीचे हो रही थीं। उसने पूरी साँस अंदर ली और उसके कंठ से एक ख़ौफ़ भरी चीख़ निकली। वह चीख़ सुनकर राजवीर जाग उठा। राजवीर ने आवाज़ लगाई, “रिया, तुम कहाँ हो?” उसने खिड़की से देखा कि रिया कुएँ के पास है। वह भागकर बाहर गया, तो सामने का नज़ारा देखकर उसके भी रोंगटे खड़े हो गए।
राजवीर ने चीख़कर कहा, “रिया!” वह रिया की तरफ़ भागा, लेकिन उस सिर ने बालों के सहारे ही रिया को हवा में उठा लिया। पेड़ में जो रोशनी जल रही थी, वही एक गोल घेरा खुल गया और वह सरकटा रिया को उसके अंदर ले गया। राजवीर ने चीख़कर कहा, “नहीं!” राजवीर भागकर उस पेड़ के पास पहुँचा, तो अचानक से वह पेड़ पहले जैसा हो गया। अब राजवीर की नज़र घर की दीवार पर पड़ी, तो उसने ‘स्त्री रक्षा करना’ वाली लाइन को मिटा हुआ पाया।
अगली सुबह, पुनीत और गाँव के सभी लोग एक जगह जमा हुए थे। राजवीर के चेहरे पर परेशानी साफ़ नज़र आ रही थी और उसके हाथ में वही किताब थी। राजवीर ने कहा, “रिया ने इस किताब को खोलने तक से मुझे मना किया था, लेकिन अब उसी की जान ख़तरे में है। इसीलिए रिया, मुझे माफ़ कर देना।” ऐसा कहकर उसने किताब का वह आख़िरी पन्ना खोला जो उसने पढ़ा ही नहीं था। उसमें लिखा था, स्त्री बनने से पहले वह एक अच्छी नृत्यांगना थी और उसे मारकर ‘स्त्री’ बनाने वाला एक सरकटा था।
जब तक ‘स्त्री’ शहर में घूम रही थी, तब तक सरकटा नहीं आ सकता था। लेकिन अगर आपने ‘स्त्री’ को भगा दिया, तो सरकटा वापस आएगा। ये सरकटा कौन है, इसके बारे में हम जानेंगे इस किताब के अगले भाग में…। राजवीर ने हैरानी से कहा, “अगले भाग में?” एक आदमी ने पूछा, “अगला भाग? क्या इस किताब के बाद कोई दूसरी किताब भी लिखी गई थी?” राजवीर ने कहा, “पता नहीं। जब मैं और पुनीत उस अँधेरी गुफ़ा के अंदर गए थे, तो हमें वहाँ पर एक ही किताब मिली थी।”
आदमी ने पूछा, “तो फिर इसमें क्यों लिखा है कि…?” राजवीर ने पुनीत से कहा, “पुनीत, मुझे लगता है अब हमें वापस उसी गुफ़ा में जाना पड़ेगा।” पुनीत ने कहा, “क्यों? अब तू क्यों उस सरकटे को ढूँढना चाहता है? क्योंकि अब तेरी बीवी गायब हुई है इसलिए?” राजवीर ने कहा, “बीवी तेरी भी गायब हुई है। ये गिले-शिकवे करने का वक़्त नहीं है यार। अगर तू चाहे तो मेरे साथ चल सकता है, या फिर मैं अकेले भी अपनी पत्नी के लिए वहाँ जा सकता हूँ।” यह कहकर राजवीर वहाँ से निकल गया और पुनीत किसी सोच में डूब गया।
रात के 12 बजे, सुनसान जंगल और अँधेरी रात। ऐसे में एक अकेले इंसान की चहलक़दमी उसके लिए माहौल को बहुत डरावना बना रही थी। काफ़ी देर चलने के बाद वह गुफ़ा पर पहुँचा। उस गुफ़ा को उसने आज 5 साल बाद देखा था और उसे देखते ही उसकी आँखों के सामने वह सारा मंज़र ऐसे घूमने लगा जैसे कि ये कल ही की बात हो। राजवीर ने दृढ़ता से कहा, “मुझे जाना ही पड़ेगा। रिया पता नहीं किस हाल में होगी।” यह कहकर वह उस गुफ़ा के अंदर दाखिल हो गया।
कुछ कदम बढ़ाने के बाद ही एक चील तेज़ शोर करती हुई सामने से आई। राजवीर नीचे झुककर उस चील से बच गया और वह पीछे निकल गई। राजवीर की साँसें तेज़ चल रही थीं और माथे पर पसीने की बूंदें छलक आई थीं। राजवीर ने कहा, “ये तो पहले से भी ज़्यादा वीरान हो गया यार।” तभी किसी ने उसके कंधे पर हाथ रखा और वह अचानक से डर गया। उसने पलट कर देखा तो वह पुनीत था। राजवीर ने पूछा, “तुम… तुम आ गए?” पुनीत ने कहा, “हाँ, दिख रहा हूँ तो साफ़ सी बात है कि आ ही गया हूँ।”
राजवीर ने कहा, “मैं सच में उस रात तुम्हारी बात सुनने वाला था, लेकिन…।” पुनीत ने उसे टोकते हुए कहा, “बस बस… अब आगे चलो, कहीं दूसरी चीज़ ना आ जाए।” ये दोनों अब आगे बढ़ते रहे। कहीं कोई मरा हुआ जानवर मिलता, जिसके मांस को चील और कौवे खा रहे थे, तो कहीं मानव कंकाल की हड्डियाँ मिलतीं। लेकिन फिर भी ये दोनों हिम्मत करके आगे बढ़ते रहे। आख़िरकार ये एक जगह पहुँचे, जहाँ एक बक्सा रखा हुआ था।
राजवीर ने पुनीत से पूछा, “यही वो बक्सा था ना, जिससे हमने वो किताब निकाली थी?” पुनीत ने पुष्टि की, “हाँ, यही था।” राजवीर ने उस बक्से को खोला, तो उसके अंदर उनको एक काला कपड़ा रखा हुआ मिला। राजवीर ने आश्चर्य से कहा, “ये वही कपड़ा है जो उस किताब पर लिपटा था, लेकिन… वो दूसरी किताब इसके अंदर नहीं है। तो कहाँ होगी?” यह कहते हुए राजवीर ने उस कपड़े को उठाया और उसके नीचे उन्हें एक चाबी और एक नक़्शा नज़र आया।
राजवीर ने ख़ुशी से कहा, “अरे, ये तो हमने देखा ही नहीं था।” इन दोनों ने अब उस नक़्शे को ठीक से देखा, जो दिखने में काफ़ी आसान था। पुनीत ने कहा, “ये नक़्शा तो इसी गुफ़ा का है और इसके हिसाब से हमें अभी और आगे जाना है, पर ज़्यादा दूर नहीं है।” ये दोनों गुफ़ा के थोड़ा और अंदर गए। जितना अंदर ये जा रहे थे, उतना ही अँधेरा और गहरा होता जा रहा था। लेकिन इन्होंने अपने क़दमों को नहीं रोका और आगे बढ़ते रहे।
आख़िरकार वो एक कोने में पहुँचे, जहाँ एक और बक्सा रखा था। लेकिन इस बक्से पर एक ताला लगा था। राजवीर ने कहा, “तो ये चाबी शायद इसी ताले की होगी। इसे खोलते हैं ना?” राजवीर ने जैसे ही ताले को हाथ लगाया, ज़मीन ज़ोर से हिली और तेज़ शोर करते हुए काफ़ी सारी मिट्टी छत से नीचे गिरने लगी। राजवीर ने महसूस किया, “इसमें ज़रूर कुछ होगा।” राजवीर ने हिम्मत करके ताला खोला और ढक्कन हटाते ही उन्हें एक किताब रखी हुई नज़र आई।
किताब का शीर्षक था: “सरकटा भूत स्त्री भाग दूर।” पुनीत ने उत्साहित होकर कहा, “तो यही… यही वो किताब है, जो उस किताब का दूसरा भाग है।” राजवीर ने किताब जैसे ही उठाई, तो गुफ़ा के अंदर भूकंप आ गया। पुनीत ने घबराकर पूछा, “अरे! ये क्या हो रहा है?” तभी कुछ बड़े-बड़े पत्थर छत से गिरने लगे। ये दोनों गुफ़ा के मुँह की तरफ़ भागे। धीरे-धीरे पूरी गुफ़ा ढह रही थी, और अगर ये एक कदम भी रुकते, तो उसी में दबकर मर जाते।
ये दोनों गुफ़ा से बाहर आए और पूरी गुफ़ा ढह गई। इन दोनों की साँसें तेज़-तेज़ चल रही थीं। कुछ देर इन्होंने साँस ली और उसके बाद ये गाँव में पहुँचे। चौक पर सभी पहले ही इनका इंतज़ार कर रहे थे। राजवीर ने बताया, “स्त्री के मरने के बाद ही सरकटा भूत वापस आएगा, क्योंकि उसी की वजह से नृत्यांगना की मौत हुई थी और मरने के बाद वो ‘स्त्री’ बनी थी। वो सरकटा भूत अपने जीवन काल में चंदेरी गाँव का राजा हुआ करता था। और उस राजा का स्मृतिकी के साथ क्या सम्बन्ध था? जानने के लिए इस कहानी का अगला पार्ट ज़रूर देखें।”
====================================================
💀The terror of the woman and the sardine💀
Under a banyan tree in Chanderi village, an old man was explaining something to two children. The children were eagerly asking, “Sir, why is it written on every house in our village, ‘Oh, protect women?’” Taking a deep breath, the man said, “Children, it’s not right to tell you this, lest you become afraid.” The children insisted, “What kind of fear, Sir? Please tell me!”
Babuji said, "Ten years ago, a fear gripped the entire village—the fear of Stree. She would take a man from every house. To prevent her from knocking, people would write, 'O Stree, come tomorrow,' on the walls of their houses. Everyone saw her as a witch, but Rajveer, along with his friend Puneet, discovered Stree's secret in an old book." It stated that Stree had never received respect or love from men in her life, so after her death, she would kidnap men.
The city needed to be saved, so Rajveer cut off her braid, destroying her powers. The woman was never seen again that night. The villagers built a temple for her braid, enshrined in a coffin with the words "O woman, protect me." Gradually, everyone began to paint these words outside their homes.
It was the most beautiful night of Puneet's life. His bride, Sugana, was sitting on the bed, and Puneet was moving closer to her. Seeing him approach, Sugana blushed. Puneet laughed and said, "Hey, Sugana, why are you feeling shy? I've seen you before!" Saying this, he lifted her veil. Sugana's beauty lit up Puneet's eyes. He was just moving towards her when a terrible noise echoed through the walls of his house.
Puneet was startled. "Hey, who's here?" No one could have banged on the door with the force of the sound that echoed through the wall. It seemed as if the wall would collapse. Just then, the window opened, and a severed head flew in, terrifying both the bride and groom. Then came the body, completely separated from the head. Its long, thick hair fluttered in the wind.
The head moved toward the bride, its hair grasping both her hands. It lifted her into the air by its hair. The wall, which had been rattling, began to glow brightly. It seemed as if the wall had turned into glass, and the head had entered, carrying the bride inside. The next moment, the wall straightened completely, and Puneet fell to the ground, dizzy.
When morning came, Puneet's mother, father, and some neighbors were present in the house. They looked at him in astonishment. His mother asked, "Puneet, where is the bride? And why are you lying here on the floor?" Puneet said, startled, "He... He took Sugana, he took Sugana." His father asked, "Oh! Who took him?" Puneet replied, "He... That slithering slither." Hearing this, everyone exclaimed, "Rama, Ram Ram!"
Puneet now went to Rajveer and told him everything. Rajveer was shocked. "What are you saying? You kidnapped the bride?" Puneet said, "Yes, you kidnapped her right in front of my eyes." Rajveer asked, "So what do you want from me now?" Puneet said, "What do you want? What do you mean? Hey! Just like we both together rid this village of women, let's defeat Sarkata and bring back my Sugana."
Just then, Rajveer's wife, Riya, arrived and said, "Back then, he was just a young boy from this village, and now he's my husband. I don't want him doing anything risky." Puneet's father tried to reason with Riya, "Riya, you must understand what we're saying." Riya angrily said, "I don't understand anything. All of you, get out of my house." Riya kicked everyone out and locked the door.
Riya said to Rajveer, "If you try to catch or drive away a ghost again, I will become one myself." With that, she pulled the blanket over her and went to sleep. Rajveer was worried about Puneet, but he was helpless in the face of his wife's anger. Riya woke up around 3 a.m. When she picked up the glass of water nearby, it was empty. Riya thought, "Oh my! I've ruined my own luck by marrying into this village."
Rajveer was asleep, so she didn't think it necessary to wake him. She picked up the water pot and went out of the house. There was a well in the veranda. She threw the bucket into the water. When the bucket was completely submerged, she started pulling the rope. Suddenly, she heard laughter, and she was frightened. Riya asked, "Whose voice is that?" She took a deep breath and started drawing water again. Then the sound grew louder.
Riya noticed a strange glow on the trunk of a tree on the veranda, as if thousands of fireflies were sitting on it. She was very thirsty, so she quickly pulled the bucket. As the rope came up, she saw a horrifying sight. Something black appeared inside the bucket. Riya asked, "What is this?" She picked up the black object and found it was the severed head of the same animal that had attacked Sugana.
The black hair entwined around him, gripping Riya's arms and legs, and he began to laugh. Riya's heart was terrified. Her breathing was erratic. She took a deep breath, and a terrified scream escaped her throat. Hearing that scream, Rajveer woke up. "Riya, where are you?" He called out through the window, seeing Riya near the well. He ran outside, and the sight before him sent shivers down his spine.
Rajveer screamed, "Riya!" He ran towards Riya, but the head lifted Riya into the air by her hair. A circular circle opened from the light burning in the tree, and it slid, taking Riya inside. Rajveer screamed, "No!" Rajveer ran to the tree, but suddenly the tree returned to its original state. Rajveer looked at the wall of the house and found the line "Stree Raksha Karna" erased.
The next morning, Puneet and the rest of the village were gathered together. Rajveer's face was clearly distressed, and he held the same book in his hand. Rajveer said, "Riya had forbidden me from even opening this book, but now her life is in danger. So, Riya, please forgive me." With that, he turned to the last page of the book, which he hadn't read. It stated that before becoming a woman, she was a good dancer, and the one who killed her and made her a woman was a creep.
As long as the woman roamed the city, the Sarkata couldn't come. But if you chased the woman away, the Sarkata will return. We'll learn about this Sarkata in the next part of this book… Rajveer said in surprise, "In the next part?" A man asked, "The next part? Was there another book written after this one?" Rajveer said, "I don't know. When Puneet and I went inside that dark cave, we found only one book there."
The man asked, "Then why does it say...?" Rajveer said to Puneet, "Puneet, I think we'll have to go back to that cave." Puneet said, "Why? Why do you want to find that reed now? Because your wife has disappeared now?" Rajveer said, "Your wife has disappeared too. This isn't the time for complaining, friend. If you want, you can come with me, or I can go there alone for my wife." With that, Rajveer left, and Puneet became lost in thought.
It was 12 o'clock at night, a deserted forest, and a dark night. The mere movement of a lone human being made the atmosphere terrifying. After a long walk, he reached the cave. He had seen it five years earlier, and the entire scene flashed before his eyes as if it were just yesterday. Rajveer said firmly, "I have to go. I don't know what condition Riya might be in." With that, he entered the cave.
After taking a few steps, a kite came roaring from the front. Rajveer ducked down and dodged the kite, and it flew away. Rajveer's breathing was heavy, and beads of sweat had appeared on his forehead. Rajveer said, "This place has become even more desolate than before, my friend." Just then, someone placed a hand on his shoulder, and he was suddenly frightened. He turned around and saw Puneet. Rajveer asked, "You... you came?" Puneet said, "Yes, I can see you, so it's obvious I've come."
Rajveer said, "I was really going to listen to you that night, but…" Puneet interrupted him, "Enough… Now move on, don't let anything else come up." The two continued on. Sometimes they would come across a dead animal, its flesh being devoured by eagles and crows, and sometimes they would come across human skeletons. But still, they mustered up courage and continued on. Finally, they reached a place where a box had been placed.
Rajveer asked Puneet, "This was the box we took that book from, wasn't it?" Puneet confirmed, "Yes, it was." Rajveer opened the box and found a black cloth inside. Rajveer said in surprise, "This is the same cloth that was wrapped around that book, but... that other book isn't inside it. So where would it be?" Saying this, Rajveer lifted the cloth and saw a key and a map underneath.
Rajveer said happily, "Hey, we didn't see that." The two of them now took a closer look at the map, which looked quite simple. Puneet said, "This map is of this cave, and according to it, we still have further to go, but not very far." They went a little deeper into the cave. The deeper they went, the darker it became. But they didn't stop their steps and continued onward.
Finally, they reached a corner, where another box was kept. But this one was locked. Rajveer said, "So, this key must be for this lock. Let's open it, shall we?" As Rajveer touched the lock, the ground shook violently, and a large amount of dirt fell from the ceiling with a loud noise. Rajveer thought, "There must be something in this." He mustered up the courage to open the lock, and upon removing the lid, he saw a book.
The title of the book was: "Sarkata Bhoot Stree Bhaag Door." Puneet said excitedly, "So this is the book... this is the second part of that book." Just as Rajveer picked up the book, an earthquake struck the cave. Puneet asked in panic, "Hey! What's going on?" Just then, large stones began falling from the ceiling. They both ran toward the mouth of the cave. The entire cave was slowly collapsing, and if they had stopped even a single step, they would have been crushed to death.
The two emerged from the cave, and the entire cave collapsed. They were breathing heavily. They took a moment to breathe and then reached the village. Everyone was already waiting for them at the square. Rajveer explained, “The Sarkata ghost will return only after the woman dies, because it was he who caused the dancer's death and who became a woman after death. That Sarkata ghost used to be the king of Chanderi village during his lifetime. And what was that king's relationship with Smritiki? Be sure to watch the next part of this story to find out.”
======================================================

0 Comments