भूत बंगला - 3
scroll down to end of the story for English Version..
आगे हमने भाग ३ में देखा की चेतन वो तांत्रिक की बातें और उनके प्लान में बुरा फँस चुका है और वो चेतन को अमावस्या को पूजा-विधि करेंगे एसा कहता है... अब आगे
अमावस्या के अगले दिन चेतन ने तमाम तैयारी कर दी और सीधा वो फिर प्राची के घर बाईक पर जा रहा था, तब बीच में कोई दादी मां जो रोड क्रॉस कर रहे थे उनको दिक्कत होती देख बाईक खड़ी करके वो दादी मां को रोड क्रॉस करवाने में मदद करने गया, उनके पास जाकर चेतन दादी मां से कहने लगा, "दादी मां मैं आपकी मदद करता हूँ आप मेरा हाथ पकड़ लो, रोड को क्रॉस करने में आसानी होगी। "दादी मां हाथ पकड़ती है और अचानक ही चेतन के शरीर में अजीब सी कंपन होने लगती हैं। उसी समय प्राची अपने घर के मंदिर के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही होती है की "मां मेरे चेतन को कुछ हो गया है, उनको तुम शक्ति देना और उन्होने बंगले में से बुरे साये को निकालने का प्रयास जो कर रहे हैं उसमें पूरी सहायता करना।" प्राची की बात शायद भगवानजी ने सुन ली और वो अच्छी शक्ति के रुप में उस दादी मां के भीतर आ जाते हैं जिनका हाथ पकड़ते ही चेतन को जिस चीज से अभिमंत्रित किया था उसका प्रभाव तुरंत ही खत्म हो जाता है। वो बुरा प्रभाव दूर हो जाने पर चेतन पहले था वैसा हो जाता है और दादी मां को रोड क्रॉस करवा के चल पड़ता है, तब दादी मां उसे कहते है कि "बेटा जो भी काम तू करने जा रहा है उसमें तुम्हें अच्छी सफलता मिलेंगी" और वो चले जाते हैं। चेतन स्माईल करके वहां से सीधा प्राची के पास पहुँच जाता है और वहाँ पहुँचते ही प्राची को मंदिर के आगे खड़ी देख वो हँसते हुए कहता हैं," ओय प्राची ऐसे प्रार्थना करने से बंगले में से तेरा भूत नहीं भाग जाएगा उसके लिए तुम्हें उसे वहां ही ढूँढना पड़ेगा। वहां मैंने दो तांत्रिक को बुला रखा है वो उसको भगा देंगे, चल में तुम्हें लेने को आया हूँ, हमें वहां वो पूजा करने बैठना है। प्राची चेतन को पहले की तरह बात करते देख खुश तो हुई मगर सोचने लगी अचानक ही ऐसा परिवर्तन आया कुछ तो सच ही में गड़बड़ हैं और मन ही मन कहती है "चेतन तुम चिंता मत करो मैने जो सोचा है वो मैं कर दूंगी" और चेतन से कहती हैं, " चेतन चलो मुझे उस बंगले में ले चलो।"
दोनो बंगले में पहुँचते हैं, अमावस्या का दिन हैं, वो दो तांत्रिक तो अपने प्लान के मुताबिक बलि कैसे देनी है वो तैयारी कर चुके होते हैं। वहां पहुंचने से पहले प्राची ने थोड़ी जांच- पड़ताल की, उसे मामला थोड़ा अजीब सा लगा और चेतन ने भी वो सब देखा मगर वो कुछ बोला नहीं क्योंकि वो पहले की तरह हो गया था और ये सब मामले में वो पड़ना कम चाहता था। पूजा-विधि करने वो बैठ गए और तांत्रिक ने पूजा करने की शुरुआत की तभी ही अचानक धूपसली के धुएँ से प्राची को वो ही आत्मा का चेहरा नजर आया जो उसे पहले आग की ज्वाला में नजर आया था और वो कुछ दिखाना चाहती थी ऐसा प्राची को लगते ही वो बिना कुछ बोले बिना हिचकिचाते उसे चुपचाप देखती रही, वो आत्मा दिखा रही थी की कोई तांत्रिक लोग है वो कोई लड़की की बलि दे रहे हैं और प्राची तुरंत ही वहां से खड़ी हो जाती है और कहने लगती है। की "मुझे ये पूजा में नहीं बैठना, आप लोग किसी लड़की की बलि दे रहे हो या फिर बलि देने वाले हो, ऐसा काम जो करते हैं उनके पास पूजा मुझे नहीं करवानी, मुझे यहाँ बिलकुल ही नहीं बैठना।" चेतन उसे पूछने लगता हैं," प्राची उन्होने कोई बलि नहीं दी और वो बलि देना ऐसा कुछ करते नहीं है और नाही यहाँ ऐसा कुछ करने वाले है, यह तो वो पूजा करने को आए हैं जिससे तुम्हें वो बुरी आत्मा दिखी थी वो फिर नज़र ना आए, तुम नाहक ही डर रही हो।" प्राची उसे कहती हैं,"नहीं जो भी हो, मुझे अब इस पूजा में नहीं बैठना। " और प्राची वहां से थोड़ी दूर जाकर बैठ जाती हैं और वहां से भी भी वो धूपसली के धुएँ में देखती हैं की चेतन जैसा कोई बंदा श्मशान में बैठा है, जिसके सामने मनुष्य की खोपड़ी है उसके आसपास नींबू रखे हुए हैं मगर वो वहां दूर ही चुपचाप बैठी रहती है । वहाँ तांत्रिक के दिमाग में भूचाल सा मच जाता है की " आज हमें किसी भी तरह से बलि तो देनी ही है और जिसकी बलि देनी हैं वो क्यों अभी ऐसा कर रही है ? हमारा प्लान उसको मालूम पड़ गया है क्या ?" दोनो के दिमाग में टेन्सन मच गई है।
==============================================================
Bhoot Bungalow - 4
Further, in Part 3, we saw that Chetan is trapped in the words and plans of that Tantrik and he tells Chetan that he will perform the puja on Amavasya… Now further
The day after the new moon, Chetan made all the preparations and was heading straight to Prachi's house on his bike. Seeing a grandmother having difficulty crossing the road, he stopped his bike and went to help her cross. Approaching her, Chetan said, "Grandmother, I'll help you. Hold my hand. It'll be easier to cross." Grandmother held his hand, and suddenly, Chetan's body began to tremble. At the same time, Prachi was praying with folded hands in front of her home's temple, "Mother, something has happened to my Chetan. Please give him strength and support him in his efforts to exorcise the evil shadow from the bungalow." Perhaps God heard Prachi's words and, in the form of a positive energy, entered the grandmother's hand, and upon holding her hand, the effect of the object Chetan had been blessed with immediately vanished. Once the evil influence is removed, Chetan returns to his former self and helps his grandmother cross the road. Grandmother tells him, "Son, whatever you're about to do will bring you great success," and they leave. Chetan smiles and goes straight to Prachi. Seeing Prachi standing in front of the temple, he laughs and says, "Hey, Prachi, praying like this won't drive away the ghost from the bungalow; you'll have to find it there. I've called two tantriks there, they'll drive it away. Come, I'm here to pick you up. We need to sit there to perform the puja." Prachi is happy to see Chetan talking as usual, but begins to wonder if something is really wrong with such a sudden change. She says to herself, "Don't worry, Chetan. I'll do what I've planned." She tells Chetan, "Chetan, take me to the bungalow."
They arrive at the bungalow. It's the new moon day. The two tantriks have already prepared for the sacrifice according to their plan. Before arriving, Prachi did some investigating. She found the situation a bit strange, and Chetan noticed it too, but he didn't say anything because he had returned to his usual self and didn't want to get involved in the whole affair. They sat down to perform the rituals, and the tantrik began the ritual. Suddenly, through the smoke of the incense burner, Prachi saw the face of the same spirit she had seen earlier in the flames. It wanted to show her something. As soon as she realized this, she stared at it silently, without hesitation. The spirit was revealing that some tantriks were sacrificing a girl. Prachi immediately stood up and began to speak. "I don't want to sit in this puja. You guys are sacrificing a girl or are about to sacrifice her. I don't want to be worshipped by those who do such things. I don't want to sit here at all." Chetan asks her, "Prachi, they didn't sacrifice anyone, and they don't do anything like that, nor are they going to do anything like that here. They've come here to perform a puja so that the evil spirit you saw doesn't appear again. You're unnecessarily scared." Prachi tells him, "No, whatever, I don't want to sit in this puja anymore." Prachi goes and sits a little distance away. Even from there, in the smoke of the incense burner, she sees someone like Chetan sitting in the cremation ground, with a human skull in front of him and lemons around him, but she remains sitting quietly at a distance. There, the tantric's mind is engulfed in a turmoil: "Today, we have to sacrifice the victim, no matter what. Why is the person to be sacrificed doing so now? Has she found out about our plan?" Tension grips both of them.

0 Comments